गोहरगंज: मंडीदीप में दीपावली पर बाजारों में जमकर खरीदारी, देर रात तक पूजन सामग्री व सजावटी सामान बिका
धनतेरस के अगले दिन रविवार को नगर के बाजारों में दीपावली की रौनक चरम पर रही। देर रात 11 बजे तक लोग खरीदारी करते दिखे। महिलाओं ने पूजन सामग्री, झाड़ू, मोर पंख, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी प्रतिमाएं, रंगीन बताशे और सजावटी वस्तुएं खरीदीं। बर्तन की दुकानों पर भी भीड़ रही, जहां ग्राहकों ने पीतल और तांबे के बर्तन खरीदे।