बरेली: कुतुबखाना चौराहे के पास बहन के लिए अपशब्द बोलने का विरोध करने पर भाई पर किया चाकू से हमला, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
थाना कोतवाली क्षेत्र के कुतुबखाना चौराहे के पास का रहने वाला 12 वर्षीय शोहान पुत्र शहाबुद्दीन ने बताया कि घर से आज सुबह काम करने के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में कुतुबखाना चौराहे पर लोकेश और जेपी नाम के युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसकी बहन के लिए अपशब्द कहे तो विरोध पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए।