सिराथू इलाके के कुरामुरीदन गांव के पावर हाउस में विद्युत विभाग के संविदा कर्मचारियों ने सोमवार की दोपहर प्रदर्शन किया है। बताया जाता है कि बिजली का निजीकरण हो रहा है जिसके चलते संविदा कर्मचारियों को नौकरी से हटाया जा रहा है।निष्कासित किए गए कर्मचारी एकत्र हुए और फिर से नौकरी बहाल करने के लिए प्रदर्शन किया है।