मऊरानीपुर: श्री राम महाविद्यालय बंगरा में मऊरानीपुर विधायिका ने छात्र छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आज श्री राम महाविद्यालय में क्षेत्रीय विधायिका डॉ रश्मि आर्य के द्वारा स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरण कर,उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ कहा कि आगे ऑनलाइन शिक्षा से पढ़ाई कर आगे बढ़कर के सभी छात्र-छात्राएं देश के बड़े से बड़े पदों पर जाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे |