गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिला पिछले 7 दिनों से भीषण ठंड की चपेट में, अभी कोल्ड डे जैसे हालात रहेंगे
गया जिला पिछले 7 दिनों से भीषण ठंड की चपेट में है।शाम होते हीं घना कोहरा का असर दिख रहा है जो सुबह तक बरकरार रह रहा है।मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल ने गुरुवार की सुबह 9 बजे बताया कि 29 दिसंबर तक प्रदेश में कोल्ड डे,शीतलहर और घने से अत्यंत घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।गया को भीषण शीत दिवस घोषित किया है।