धोरैया: धोरैया के कौशल विकास केंद्र के बाहर से साइकिल चोरी, वीडियो आया सामने
Dhuraiya, Banka | Mar 28, 2026 प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र के बाहर से शनिवार की दोपहर करीब 1 बजकर 28 मिनट पर साइकिल चोरी होने की घटना का वीडियो सामने आया है.प्राप्त जानकारी के अनुसार ताहीरपुर गांव निवासी बिहारी कुमार साइकिल से रोजाना कुशल युवा केंद्र में पढ़ाई के लिए आता है. शनिवार को वह साइकिल से कुशल युवा केंद्र में कम्प्यूटर क्लास के लिए आया हुआ था.