उमरेठ: अचानक बच्चों की किडनी फेल होने से एक की मौत, चार नागपुर में भर्ती
क्षेत्र में 5 साल से छोटे बच्चों में किडनी फेल होने की बीमारी लगातार बढ रही है। किडनी फेल होने से न्यूटन के बालक की मौत हो चुकी है। बडकुही, उमरेठ और रिधोरा जाटाछपर के बच्चे नागपुर में उपचार करा रहे है। अचानक बच्चों में किडनी फेल होने ने पालकों को चिंता में डाल दिया है। BMO डॉ अंकित सहलाम ने बुधवार 7 बजे बताया सर्वे टीम बनाई गई है। शुक्रवार को बैठक है।