लुणी: लूणी की मोबाइल वेटरनरी यूनिट ने ग्रामीण पशुपालकों को विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी
Luni, Jodhpur | Feb 27, 2024 लूणी के पशु चिकित्सक डॉ. विशाल पूनिया ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार भाकरी तथा भाचरणा गांवों में शिविर लगाकर पशुपालन विभाग की योजनाओं की जानकारी देने के साथ कीड़े मारने की दवाई पशु पालकों को दी गई। साथ ही पशुओं का उपचार कर दवाइयां भी दी गई।उन्होंने बताया कि विभाग के आगामी आदेश के बाद गांव-गांव और ठाणी-ठाणी में शिविर लगाए जाएंगे।