बासोदा: बरेठ रोड पर निर्माण कार्य से भीषण जाम, एक घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस
Basoda, Vidisha | Jan 14, 2026 बुधवार दोपहर 3:00 बजे गंजबासौदा के बरेठ रोड स्थित भावसार पुलिया पर निर्माण कार्य के लिए हुई खुदाई के कारण आधा किलोमीटर लंबा जाम लग गया। व्यस्त मार्ग पर एक भारी वाहन के फंसने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान एक एंबुलेंस भी करीब एक घंटे तक फंसी रही। सूचना पर पहुंची यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। यातायात प्रभारी ने