बासोदा: बरेठ रोड पर खुदाई में पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद, सड़क बनी दरिया
Basoda, Vidisha | Jan 14, 2026 बुधवार सुबह 10:00 बजे गंजबासौदा के बरेठ रोड पर बुधवार को सड़क चौड़ीकरण के अधूरे कार्यों के लिए की जा रही खुदाई के दौरान मुख्य जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। सुभाष निकेतन स्कूल के पास हुए इस बड़े लीकेज से पानी फव्वारे की तरह बह निकला, जिससे मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया और राहगीरों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय