सेलर पर कम भाव में धान खरीदकर लूट करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को आक्रोशित किसानों ने जंक्शन धानमण्डी प्रांगण के सभी गेटों को बंद कर दिया। किसान प्रतिनिधियों के नेतृत्व में विरोध दर्ज करवा रहे किसानों ने अपने ट्रैक्टरों व ट्रॉलियों को धानमण्डी के आठों गेट के पास आड़े-तिरछे खड़े कर दिया। इससे धानमण्डी प्रांगण में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।