कोल: यूजीसी बिल के विरोध में करणी सेना ने किया प्रदर्शन, बिल लागू होने पर शाहीन बाग बनाने का किया ऐलान
Koil, Aligarh | Jan 24, 2026 केंद्र सरकार द्वारा लाये जा रहे यूजीसी बिल का सवर्ण समाज के द्वारा विरोध किया जा रहा है। अब यूजीसी बिल के विरोध में करणी सेना सड़कों पर उतर आई है। यूजीसी बिल के विरोध में करणी सेना के कार्यकर्ता और पदाधिकारी महेंद्र प्रताप पार्क में इकट्ठा हो गए। महेंद्र प्रताप पार्क से कलेक्ट्रेट तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है।