पिछले 8 सालों से प्रांतीय पुजारी महासभा मथुरा वृंदावन में गिरिराज जी परिक्रमा की तर्ज पर विदिशा में उदयगिरि परिक्रमा का आयोजन करते आ रहे हैं। हर महीने शुक्ल पक्ष की एकादशी पर सुबह के समय किलेअंदर स्थित बालाजी मंदिर से यह यात्रा प्रारंभ होती है। जो बेतवा नदी के विभिन्न घाटों मंदिरों से होते हुए उदयगिरि की परिक्रमा करके वापस आते हैं।