सुपौल: बढ़ती ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलाव के सहारे लोग; प्रशासनिक व्यवस्था नदारद, लोगों में आक्रोश
लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। शीतलहर के प्रकोप से लोग बेहाल हैं और ठंड से बचाव के लिए जगह–जगह अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अलाव की कोई समुचित व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। खासकर चौक–चौराहों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर ठंड से राहत के इंतजाम नहीं हो