कवर्धा: ग्राम राम्हेपुर में एक व्यक्ति के बाड़ी में रखे पैरावट की खेप में लगी भीषण आग, दमकल की टीम ने पाया काबू
मामला कवर्धा थाना सीटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम राम्हेपुर का है।जहां मंगलवार की रात 08 बजे के करीब मंत्री साहू नाम के व्यक्ति के कोठार में रखे पैरावट की खेप में अज्ञात कारणों से भीषण आग लगा गया।जिसके चलते हजारों रुपयों का पैरावट जलकर खाक हो गया।इधर मौके पर पहुंची दमकल की टिम ने घंटों की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पा लिया है।