राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुरपुर में शुक्रवार दोपहर 12बजे छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन हुवा। अध्यक्षता दिलीप कुमार मसार प्रधानाचार्य ने की तथा मुख्य अतिथि गांव के समाजसेवी गुलाबसिंह सोसोदिया रहे। विशिष्ट अतिथि मदनसिंह, भगवती भाई गर्ग,प्रकाश गर्ग,धुलजी भाई एवं समस्त विद्यालय स्टाफ आदि मौजूदगी में 52 छात्राओं को साईकिलें वितरण की।