हुज़ूर: भोपाल जिला पंचायत ऑफिस में हुई शिक्षा समिति की मीटिंग,राष्ट्रगान, शिक्षको की कमी, पानी की किल्लत पर भड़के सदस्य
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2024 भोपाल जिला पंचायत ऑफिस में आज शिक्षा समिति की मीटिंग हुई। इसमें अध्यक्ष-सदस्यों ने राष्ट्रगान न होने,शिक्षकों की कमी और स्कूलों में पानी की किल्लत के मुद्दे पर अफसरों को जमकर फटकार लगा दी। सदस्य विनय मेहर ने कहा कि स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं है, जबकि फरवरी में बोर्ड परीक्षा होने वाली है। ऐसे में बच्चों के भविष्य अंधकार में है।