हुज़ूर: हमीदिया अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स ने लगातार दूसरे दिन भी लगाई समानांतर ओपीडी
Huzur, Bhopal | Aug 21, 2024 भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्टर्स ने लगातार दूसरे दिन आज भी समानांतर ओपीडी लगाई। बिल्डिंग के बाहर ओपीडी लगाकर मरीजों का इलाज किया। वहीं,कैम्पस में रतक्तदान शिविर भी लगाया। डॉक्टर्स ने बारी-बारी से रक्तदान किया। कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या केविरोध में देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है।