परसिया: किरवारी में आग से तीन किसानों की सात एकड़ फसल खाक, ₹10 लाख का नुकसान, विधायक तहसीलदार पहुंचे
न्यूटन पुलिस चौकी क्षेत्र के कारीडोंगरी पंचायत के किरवारी गांव में तीन किसानों के सात एकड खेत में लगी फसल में शुक्रवार को ग्यारह बजे आग लग गई। शुक्रवार को 1 बजे विधायक और तहसीलदार पहुंचे। किसानों को दस लाख रुपयों का नुकसान हुआ है। इस खेत से गुजरने वाली 11 केवी की बडी लाईन से निकली चिंगारी को आग का कारण माना जा रहा है।