नासरीगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्रावास से एक छात्रा फरार हो गई
नगर के धूस रोड पर धूस चौराहे के निकट स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की एक छात्रा के छात्रावास से फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना गुरूवार को दोपहर में घटी। बताया जाता है कि जारी वर्ष में ही आठवीं पास कर चुकी छात्राओं को गुरूवार को एक सादे समारोह के दौरान उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर छात्रावास से विदा किया जा रहा था। इसी क्रम में भीड़ का