आरा: तेतराडीह मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से हाई स्कूल के शिक्षक की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | May 9, 2024 हसन बाजार आप के तेतराड़ी मोड के समीप अज्ञात वाहन के ठोकर से हाई स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। मृत शिक्षक हसन बाजार ओपी क्षेत्र के पुराना गोला के रहने वाले राजेश राम थे। जो कतार हाई स्कूल में शिक्षक के पद पर तैनात थे। कल देर रात वो सहेजनी से एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई।