मोहनपुर: मोहनपुर प्रखंड कार्यालय में 7 मार्च को जॉब कैंप, निजी कंपनी करेगी युवाओं का चयन, सुनहरा मौका!
समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में 7 मार्च को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैंप जिला नियोजन कार्यालय की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की कंपनी sis लिमिटेड भाग लेगी। कैंप में योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया जाएगा।