हिंदू संगम बोडला में आगामी "हिंदू समागम 2026" की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार की दोपहर 02 बजे आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की विधायक भावना बोहरा विशेष रूप से शामिल हुईं। यह बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।