चारामा नगर से सटे ग्राम गिरहोला में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। कथा व्यास पंडित दाऊलाल तिवारी द्वारा 20 दिसंबर से भागवत कथा का श्रवण कराया जा रहा है। रुक्मिणी मंगल कथा का विशेष आयोजन हुआ, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के विवाह संस्कार का भावपूर्ण मंचन किया गया।