तरैया: डीह छपिया गांव में जमीनी विवाद में मारपीट, पति-पत्नी घायल, पत्नी को सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया
Taraiya, Saran | Oct 29, 2024 तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में जमीनी विवाद में सोमवार की शाम 5 बजें मारपीट में पति-पत्नी घायल हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घायल पति-पत्नी की पहचान तरैया थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव निवासी उपेन्द्र सिंह और पत्नी मनोरमा देवी हैं। घायलों ने बताया कि जमीनी विवाद में पट्टीदार के द्वारा मारपीट कर दोनों को घायल कर दिया गया।