पटना ग्रामीण: पटना की सड़कों पर चारा घोटाला मामले पर लगे पोस्टर को पटना नगर निगम की टीम ने हटाया
वीरचंद पटेल पथ समेत पटना के विभिन्न जगहों पर लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को लेकर चारा घोटाला मामले पर कार्टून के जरिए दिखाया गया था। जिस पर लिखा था मेरा बाप चारा चोर, मुझे वोट दो। हालांकि यह पोस्टर किसने लगवाया था इस बात की जानकारी पोस्टर पर भी नहीं दी गई थी। वहीं शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे पटना नगर निगम की टीम ने इस पोस्टर को हटा लिया है।