कोटा: ग्राम बड़े बरर में सड़क पार करते एक व्यक्ति को अज्ञात कार ने कुचला, मौके पर हुई मौत, बेलगहना पुलिस जांच में जुटी
Kota, Bilaspur | Jan 27, 2026 बेलगहना चौकीअंतर्गत सड़क हादसे में एक अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी अनुसार एक व्यक्ति बड़े बरर में सड़क पार कर रहा था की इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अपने चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान केवल सिंह पेन्द्रो उम्र लगभग 50वर्ष ग्राम छोटे बरर के रूप में की गई है।सूचना पर बेलगहना पुलिस मौके पर पहुंच कार्यवाही में जुड़ गई है