बलरामपुर: भैंस चराने गए बुजुर्ग तीन दिन से लापता, कवाही नाले के पास मिला चप्पल और लाठी, डूबने की आशंका में पुलिस टीम जुटी
गौरा थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय बुजुर्ग फागू यादव के लापता होने से गांव में चिंता का माहौल है। फागू यादव मंगलवार दोपहर को भैंस चराने के लिए कवाही नाले की तरफ गए थे। वह तब से वापस नहीं लौटे। ग्रामीणों को नाले के किनारे फागू यादव की चप्पल और लाठी मिली है। इससे आशंका है कि वे नाले में डूब गए हो सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। और तलाश में जुट गई।