बूंदी: शहरी मतदाताओं की उदासीनता दूर करने के लिए खेल संकुल में युवा मतदाता रैली एवं फ्लैश मॉब का हुआ आयोजन
Bundi, Bundi | Apr 21, 2024 प्रत्येक वर्ग में मतदान के प्रति व्यापक जन चेतना के उद्देश्य से मनाए जा रहे सतरंगी सप्ताह के पांचवे दिन मताधिकार का प्रयोग करेंगे वोट करेंगे,वोट करेंगे के जनचेतनाकारी नारों के उद्घोष के साथ मतदाता रैली एवं फ्लैश मॉब का आयोजन किया गया। रैली युवा मतदाताओं को जागृत करने एवं शहरी मतदाताओं की वोटिंग के प्रति उदासीनता दूर करने को समर्पित रही।