बूंदी: बेटियों ने दी पिता को मुखाग्नि अंतिम संस्कार की सारी रस्में निभा कर समाज को दिखाया आईना
Bundi, Bundi | Apr 21, 2024 पिता की चिता में मुखाग्नि सिर्फ बेटा ही दे सकता है बेटियां चिता को आग नहीं लगा सकतीं।इस सामाजिक सोच से ऊपर उठकर शहर में बेटियों ने न सिर्फ पिता की अंतिम शव यात्रा में कंधा लगाया बल्कि मुखाग्नि प्रदान कर बेटा होने का फर्ज निभाया। इन बेटियों ने अंतिम संस्कार की सारी रस्में खुद निभाई। समाज की रूढ़िवादी से ऊपर उठकर बेटियों ने निभाई रस्मे।