बेंगाबाद प्रखंड के चपुआडीह में शनिवार को 12 बजे नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान पहले एक रैली निकाली गई। जिसमें नशा मुक्ति को लेकर जोरदार नारेबाजी की गई। यह रैली विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।जहां नशा मुक्ति के खिलाफ गंभीर चर्चा की गई।