घोड़ाडोंगरी के ग्राम जाखली के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चिकन की दुकान पर काम कर रहे 27 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत युवक को गंभीर हालत में पाढर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।