पीलीभीत: शेरपुर मकरंदपुर मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोग घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया भूपसिंह के रहने वाले संजीव सिंह अपनी पत्नी सुनैना देवी के साथ वुधवार समय लगभग चार बजे बाइक से पूरनपुर आ रहे थे। तभी रम्पुरा कपूरपुर के रहने वाले दरबारी लाल अपनी पत्नी गोदावरी के साथ बाइक से आ रहे थे। इस दौरान संजीव सिंह की बाइक आगे चल रही थी। बताया जा रहा है दरबारी लाल ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी।