घाटशिला: दामपाड़ा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता गौर हरि दास का निधन, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने संवेदना व्यक्त की
गौर हरि दास (73) का गुरुवार की दोपहर 2 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शौक की लहर दौड़ गई। जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पहुंच कर पार्टी का झंडा ओढ़कर ससम्मान विदाई दिया। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि उनके निधन से अपूर्णीय क्षति हुई है।