ठेठईटांगर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन, एसपी ने की अपील, कहा- नियमों का पालन कर ही सड़क हादसे कम किए जा सकते हैं
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार जनवरी माह में सिमडेगा जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद सोमवार को शाम 4 बजे एसपी सिमडेगा श्रीकांत खोट्रे ने जिलेवासियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।