प्रयागराज: पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदुओं का जत्था महाकुंभ पहुंचा, भारत सरकार की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की
महाकुंभ में अब तक लगभग 40 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं,महाकुंभ के संगम में स्नान करने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से 68 हिंदू श्रद्धालुओं का जत्था आज बृहस्पतिवार को महाकुंभ क्षेत्र पहुंचा,सभी श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर अपने पूर्वजों की अस्थियों का संगम में विसर्जन किया है,इस दौरान उन्होंने भारत सरकार की व्यवस्थाओं की जमकर तारीफ की है।