जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पेट्रोल, डीजल व घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर बैठक हुई। अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि सभी ईंधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। डीएम ने लोगों से अफवाहों से बचने और जरूरत अनुसार ही खरीदारी करने की अपील की।