वारिसलीगंज: दौलतपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक बाइक सवारी युवक जख्मी अस्पताल में भर्ती
वारसलीगंज प्रखंड के दौलतपुर गांव के पास दो बाइक की टक्कर में एक युवक जख्मी हो गया है। जख्मी युवक की पहचान मोहम्मद अब्बास के रूप में की गई है। बाइक चलाकर मोहम्मद अब्बास वारसलीगंज की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो बाइक की टक्कर हो गई और टक्कर में एक युवक जख्मी हो गए। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।