वारिसलीगंज: बलवा पर गांव में पिता ने बेटा को चाकू मार कर किया जख्मी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वारसलीगंज प्रखंड के बलवा पर गांव में पिता ने अपनी ही पुत्र को गुस्से में आकर चाकू मार कर जख्मी कर दिया। जिसके बाद पुलिस को जानकारी मिलते ही कार्रवाई की गई है। जहां जख्मी के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सरल यादव को गिरफ्तार की गई है। गिरफ्तार पिता ने अपने बेटा फेकू यादव को चाकू मार कर जख्मी किया है।