रूड़की: नगर निगम सभागार में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया गया, हरिद्वार सांसद हुए शामिल
नगर निगम रुड़की के सभागार में आज भाजपा ने प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया है। इस सम्मेलन में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार लोकसभा से सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल हुए हैं। जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा आज भारत विश्व पटल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है। जिसका श्रेय भाजपा सरकार की दूरदर्शी नीतियों को जाता है।