जमशेदपुर में 30 जनवरी शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को 2:00 बजे किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने 2 मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों को नमन किया। आज ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि भी है।