चाईबासा: मंझारी के पंगा में मोटरसाइकिल पुलिया के नीचे गिरने से एक युवक की घटनास्थल पर मौत , दूसरा जख्मी सदर अस्पताल में दाखिल
मंझारी के पंगा गांव में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर पुलिया के नीचे गिरने से सवार एक युवक युवक मनीष नागुरी की घटनास्थल पर मौत हो गई है । गंभीर रूप से जख्मी दूसरे युवक अर्जुन केशरी को सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया है । दोनो युवक निजाम रुइया निवासी है । घटना के समय मृतक मनीष नागुरी और जख्मी अर्जुन केशरी अपने दो दोस्तो के साथ हाट गमहरिया से पंगा होते हुए चाईबासा आ रहा था । पंगा गांव में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कर पुलिया के नीचे पत्थर के चट्टान पर गिर गई।