गोरखपुर: एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में आए हुए फरियादियों की सुनी फरियाद
एसएसपी कार्यालय में आज एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आए हुए तमाम फरियादियों की फरियाद सुनी। एसएसपी कार्यालय में रजिस्ट्रेशन के बाद लोग अपनी फरियाद लेकर एसएसपी के पास पहुंचे। उन्होंने एक-एक करके समस्या सुनने के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को उनके समस्या के निदान के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए।