उन्नाव: महिला आरक्षी के निधन पर उन्नाव पुलिस लाइन में दी गई श्रद्धांजलि, दी गई शोक सलामी
Unnao, Unnao | Oct 20, 2025 महिला आरक्षी प्रियंका यादव के आकस्मिक निधन पर पुलिस परिवार शोकाकुल है। पुलिस लाइन उन्नाव में श्रद्धांजलि दी गयी है। दिनांक 19 अक्टूबर 2025 को जनपद उन्नाव के थाना बांगरमऊ में नियुक्त महिला आरक्षी प्रियंका यादव का एक सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत महिला आरक्षी का पार्थिव शरीर आज सोमवार पुलिस लाइन उन्नाव स्थित शहीद स्मारक स्थल पर लाया गया।