वार्ड क्रमांक 18 के बूथ दो सौ तीन एवं दो सौ चार में कार्यरत BLO बहन द्वारा अत्यंत परिश्रम और निष्ठा के साथ 100 प्रतिशत SIR फ़ॉर्म भरने का कार्य सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिएसमाजसेवी एवं भाजपा मंडल मंत्री समर्थ लखानी द्वारा उन्हें साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया।