कैराना सांसद इकरा हसन अपने हाथ में आलू लेकर संसद भवन में पहुंची। सोशल मीडिया पर सांसद इकरा हसन का वायरल हो रहा वीडियो मंगलवार शाम करीब छह बजे सामने आया है। सांसद इकरा हसन ने कहा है कि आलू किसानों की दुर्दशा हो रही है। उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ऐसे हालातों में किसानों के पास भुखमरी के अलावा कोई रास्ता नहीं।