शनिवार दोपहर 1:00 बजे जिला अध्यक्ष संजय कुमार जैन के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी गंण एवं कार्यकर्ता गण कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए। इस दौरान आम आदमी पार्टी ने बढ़ती महंगाई एवं एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि का विरोध करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को प्रेषित किया गया।