ललितपुर: करगन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में नयाखेरा निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल, झांसी मेडिकल रेफर
रविवार सुबह के करगन मार्ग स्थित नहर के पास करगन के मजरा नयाखेरा निवासी रवि यादव (22 वर्ष) एवं उसका चचेरा भाई हुकुम यादव (23 वर्ष)गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़े मिले, पास में ही उनकी मोटरसाइकिल पड़ी हुई थी।सूचना मिलने पर परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया।