ललितपुर: सीने में दर्द होने से वन दरोगा की हालत बिगड़ी, जिला चिकित्सालय में किया गया मृत घोषित
वन दरोगा की हार्ट अटैक से मौत ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में वर्णी कॉलेज के पीछे रहने वाले वन दरोगा हरी प्रसाद शुक्ला (59) की शनिवार को अचानक सीने में दर्द होने से परिजन उन्हें जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।