तिलोई: फुरसतगंज में बारिश से किसानों के चेहरे खिले, लोगों को गर्मी से मिली राहत
Tiloi, Amethi | Sep 17, 2025 फुरसतगंज (अमेठी)। बुधवार सुबह हुई बारिश ने जहां किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दी, वहीं आम लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के झोंकों से मौसम सुहाना हो गया। किसान रामनरेश ने बताया कि धान की फसलों को पानी की सख्त जरूरत थी, यह बारिश खेतों के लिए वरदान साबित हुई है।